गौ अनुसंधान केंद्र:- देश भर में अनेक स्थानों पर गौ से संबंधित समस्त विषयों पर शोध व अनुसंधान करने के लिए गौ शोध एवं अनुसन्धान संस्थान की स्थापना करना हमारा एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।
इस अनुसंधान केंद्रों में गोवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए सभी प्रकार के उपायों पर अनुसंधान किया जाएगा।
जिससे समाज में गोवंश को उस स्वरूप में प्रस्तुत किया जा सके जिससे जाति, पंथ से ऊपर उठकर प्रत्येक मनुष्य को गोवंश उसी प्रकार से आवश्यक लगने लगे जिस प्रकार से उसे प्राणवायु, भोजन, घर, वस्त्र आदि वस्तुएं परम आवश्यक लगतें हैं।
इन अनुसन्धान केंद्रों पर गोवंश से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं प्राकृतिक आदि अनेक पहलुओं पर अनुसन्धान किया जाएगा। वैज्ञानिक अनुसंधानों के माध्यम से विश्व को गोवंश की उपयोगिता एवं आवश्यकता का महत्व बताया जाएगा।
इन अनुसन्धानों में मुख्य रूप से चिकित्सा, अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, पर्यावरण, कृषि एवं अध्यात्म आदि विषय प्रमुखता से रहेंगे।
भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने लिए सबसे पहले हमें गोमाता को विश्वमाता के रूप में प्रतिष्ठित करना होगा इसके लिए हम सभी भारतीयों को एकसाथ मिलकर इस प्रकार के वैज्ञानिक प्रयास करने होंगे।
Register Now