गोरक्षा जागरूकता अभियान:- देश में लोगों को भारतीय नस्ल की देशी गायों के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक आदि महत्वों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में नित्य हो रहे लाखों गायों की हत्या को रोकने के लिए लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया जाएगा।
गोरक्षा के लिए पूर्व में हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए प्रयासों एवं बलिदानों के इतिहास को बताया जाएगा।
गोवंश की रक्षा के अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ा जाएगा। जिसमें स्कूल कॉलेज, विश्वविद्यालय के छात्रों से लेकर सभी सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापारिक, न्यायिक एवं प्रशासनिक आदि संगठनों, विभागों, समूहों आदि को जोड़ा जाएगा।
देशभर में शैक्षणिक, व्यापारिक, प्रशासनिक संस्थानों सहित समस्त सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों जैसे जनसभा, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, पदयात्रा आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं उन्हें गोरक्षा अभियान में सम्मिलित किया जाएगा।
गोरक्षा के लिए लोगों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए आह्वान किया जाएगा।